फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: यूपी के आगरा में हुई महिला की हत्या का खुलासा, पिता-पति और जेठ गिरफ्तार; जानें

Mon, 02 Jun 2025 10:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: पुलिस के अनुसार, सुनीता पुत्री कोमल सिंह जाटव की ससुराल में अनबन चल रही थी। इसी कारण उसकी बड़ी बहन पूजा उसे मायके लेकर आ गई थी। सुनीता का अपने देवर से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पूर्व बसई नवाब (आगरा) क्षेत्र में हुई महिला सुनीता की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने महिला के पिता, पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोमल सिंह जाटव (निवासी बसई नवाब), महिला का पति पवन (निवासी बरबर, खेरागढ़) और जेठ जल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुनीता पुत्री कोमल सिंह जाटव की ससुराल में अनबन चल रही थी। इसी कारण उसकी बड़ी बहन पूजा उसे मायके लेकर आ गई थी। सुनीता का अपने देवर से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। परिवारवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन


पढ़ें: आरोपी को छुड़ाने की फिल्मी साजिश नाकाम, 2 बदमाश गिरफ्तार; हैरान कर देगा मामला

इससे नाराज़ होकर पिता कोमल सिंह ने अपने दामाद पवन और उसके भाई जल सिंह को घर बुलाया। तीनों ने मिलकर कमरे के अंदर सुनीता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी बाइक से उसे उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ क्षेत्र में फेंक आए थे। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें