निहालगंज थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम धौलपुर ने कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से अवैध देशी शराब व बीयर का जखीरा पकड़ा है। साथ ही मौके से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त में लिप्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से 6 कार्टून में 288 पव्वे देशी शराब व 4 कार्टून में 96 बीयर बरामद की है। गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ कर रही है।
निहालगंज थाने के सहायक उपनिरीक्षक होतम सिंह ने बताया कि रविवार रात मिली सूचना के आधार पर डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रीको एरिया ओंडेला रोड धौलपुर से अवैध शराब की खेप ले जाते हुए गाड़ी को पकड़ा है। साथ ही मौके से गाड़ी द्वारा अवैध शराब ले जाते हुए गौरव पुत्र हरिओम त्यागी, शिवकुमार पुत्र रामनाथ और नारायन सिंह पुत्र रमेशचंद बघेला को गिरफ्तार किया है।
एएसआई होतम सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी से 6 कार्टूनों में 288 पव्वे देशी शराब व 4 कार्टून में 96 बीयर बरामद की गई और गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।