फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: धौलपुर में चंबल की पार्वती नदी को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा लोडर; दो युवक लापता

Fri, 01 Aug 2025 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: धौलपुर में चंबल की पार्वती नदी को पार करना भारी पड़ गया, जब उसके तेज बहाव में एक लोडर बह गया और दो युवक लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
नदी के तेज बहाव में बहा लोडर, दोनों युवक भी लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में चंबल की पार्वती नदी को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई, जब तेज बहाव में एक लोडर गाड़ी बह गई। लोडर में सवार दो युवक देखते ही देखते नदी की गहराइयों में समा गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: BJP कार्यकारिणी की पोस्ट पर बवाल, CM-डिप्टी CM की सिफारिशों से तय हुए नाम; विरोध के बाद पोस्ट हटाई गई
 
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर रूह कांप जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी का तेज बहाव लोडर को बहा ले जाता है और कुछ ही पलों में वाहन सहित दोनों युवक नदी में लापता हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे, जो किसी काम से धौलपुर आए थे। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद है, लेकिन अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: योग प्रशिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी-स्थायी पदों की मांग तेज, 10 दिन में समाधान न होने पर दी ऐसी चेतावनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें