फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, निगरानी के लिए स्टाफ तैनात

Wed, 24 Apr 2024 09:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

जिले के सैपऊ उपखंड के कनासिल गांव में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया और संबंधित हल्का पटवारी और बीट कांस्टेबल को तैनात कर निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन की सजगता से मंगलवार देर शाम एक 14 साल की नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया दिया गया। दरअसल कोलारी थाना क्षेत्र के कनासिल गांव में एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ कर रहा था लेकिन मामले की भनक जिला प्रशासन को लग गई और प्रशासन ने नाबालिग बच्ची की शादी को रुकवा दिया। साथ ही संबंधित हल्का पटवारी, गिरदावर एवं बीट कांस्टेबल को तैनात कर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


हल्का पटवारी कुलदीप परमार ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि सैपऊ उपखंड के गांव कनासिल में गिर्राजप्रसाद गोड अपनी दो बेटियों की शादी कर रहा है। जिला कलेक्टर के आदेशों पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव कनसिल पहुंची और दोनों बेटियों के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे तो बड़ी बेटी रामरती उर्फ पायल की जन्म तिथि 8 जुलाई 2005 एवं छोटी बेटी संजना की जन्मतिथि 15 दिसंबर 2009 पाई गई। 

छोटी बेटी संजना की आयु लगभग 14 वर्ष होने पर पिता एवं परिजनों को शादी नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया है। उधर वर पक्ष को भी नाबालिग बेटी की बारात नहीं लाने के लिए पाबंद किया गया है। हल्का पटवारी ने बताया छोटी नाबालिग बेटी की शादी का कार्यक्रम धौलपुर के गायत्री गार्डन में चल रहा था। जहां शादी को रुकवाकर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात की गई है। हालांकि बड़ी बेटी बालिग होने की वजह से प्रशासन ने शादी की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें