फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: पुलिस ने पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी को 'ऑपरेशन लंगड़ा', कि दिला दी याद, यहां छापेमारी जारी

Mon, 25 Aug 2025 10:19 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Crime News: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस ने 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू किया हुआ है। वहीं, राजस्थान के धौलपुर जिले में फायरिंग और पुलिस पर पथराव करने वाले को कड़ा सबक सिखाया गया है। पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारते हुए उसे ऑपरेशन लंगड़ा की याद दिला दी। जानें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
Dholpur News: फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस ने सिखाया सबक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dholpur Crime News : यूपी पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' की तर्ज पर राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने एक आरोपी को सबक सिखाया है। दरअसल, धौलपुर के राजाखेड़ा में परचून व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी रवि ठाकुर निवासी सोमली, राजाखेड़ा को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसने अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम उसे बीहड़ क्षेत्र में छिपे बदमाशों की तलाश में लेकर गई। सुनसान इलाके में रावि ने लघुशंका का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भागने लगा। रोकने की कोशिश पर उसने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Barmer News: लूणवा जागीर में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने दो घायलों को निकाला
विज्ञापन


सैलून के शटर पर भी गोलियां चलाईं
घायल आरोपी को पहले राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गौरतलब है कि शनिवार को नाहिला रोड पर परचून व्यापारी राकेश पर बाइक सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने फायरिंग कर दी थी। व्यापारी ने पास की सैलून दुकान में घुसकर शटर गिराकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए सैलून के शटर पर भी गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला भगवानपुर गांव की विवादित जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। घटना में शामिल कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sirohi News: माउंटआबू में ट्रेकिंग के दौरान गुम हुआ शख्स, तलाश जारी पर अंधेरा और कोहरा खड़ी कर रहा परेशानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें