फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: चिकित्साधिकारी की पत्नी पर जानलेवा हमला एवं लूट करने का आरोपी गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय बनकर आया था बदमाश

Fri, 16 Feb 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की पत्नी पर जानलेवा हमला करने और लूट करने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। बता दें कि डिलीवरी बॉय बनकर अपने साथी के साथ आया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को पूर्व चिकित्सा अधिकारी अशफाक अहमद खानजादा की पत्नी जयश्री खानजादा पर जानलेवा हमला करने के साथ लूट के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी अपने सहयोगी साथी बदमाश के साथ डिलीवरी बॉय बनाकर घर में घुस गया था।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि 13 फरवरी को मचकुंड रोड पर डिलीवरी बनकर आए दो बदमाश ने घर में मौजूद महिला जयश्री को पानी लेने के लिए अंदर भेज दिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने सरिए से महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद आरोपी महिला से सोने के आभूषण छीनकर भाग निकले। थाना प्रभारी यादव ने बताया, आरोपियों की पहचान के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसको लेकर मचकुंड चौकी प्रभारी में घटना के ढाई घंटे बाद ही दोनों आरोपियों की पहचान कर ली।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक जगह दबिश की कार्रवाई भी की।कोतवाल ने बताया कि सीओ सिटी सुरेश सांखला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने लूट और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी अनस (21) पुत्र शहजाद खान निवासी कच्ची कुंई को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस मामले में शामिल दूसरे आरोपी को लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया, आरोपी को अनुसंधान के बाद कोर्ट पेश किया जाएगा। पूछताछ में अन्य वारदातें भी खुल सकती हैं।
विज्ञापन


दूसरा आरोपी अभी भी फरार
वारदात में शामिल रहा दूसरा आरोपी अभी तक फरार है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें