फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहे थे परिवार के सदस्य

Wed, 30 Aug 2023 08:01 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में NH-123 पर कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार एक की मौत और दो घायल हो गए। बताया जा रहा है बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सैपऊ थाना इलाके के एनएच 123 पर जाकी अमरारा गांव के पास बुधवार तड़के कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनों घायलों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार सवार तीनों युवक बेटी को उसकी ससुराल छोड़कर वापस अपने गांव जाकी लौट रहे थे। उमरारा गांव के पास सामने से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख पुकार निकल गई। घटना को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन, 38 वर्षीय अशोक पुत्र भगवान सिंह का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर अमृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में घायल मृतक का भतीजा 17 बर्षीय उत्कर्ष पुत्र गजेंद्र शर्मा और कार चालक 35 बर्षीय रवि पुत्र रमेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दी है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल रामनाथ मीणा ने बताया ट्रक और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार एवं ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें