फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, कॉलोनी में मचा हड़कंप, पति-पत्नी गंभीर झुलसे

Wed, 17 May 2023 03:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

सिलेंडर को घर से बाहर निकालते समय दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गए। कॉलोनी में अफरा-तफरी के बीच घटना की सूचना अग्निशमन को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया, गंभीर रूप से झुलसे दंपत्ति को जिला अस्पताल से जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
सिलेंडर लीकेज से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। कॉलोनी में आसपास लोगों में दहशत फैल गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी सेक्टर तीन में रहने वाला बलराम और उसकी पत्नी संध्या घर पर अकेले रहते हैं। बुधवार पति बलराम के आरईसीएल फैक्ट्री में ड्यूटी पर जाने के लिए उसकी पत्नी संध्या देवी घर में खाना बना रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग पकड़ ली। आग को बढ़ता देख संध्या देवी और उसका पति बलराम सिलेंडर को निकाल कर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान दोनों ही आग से बुरी तरह झुलस गए। सिलेंडर में आग की खबर लगने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की चिंगारी और तेज निकलने लगी। कॉलोनी वासियों के हाथ पर फूल गए।

आग हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, गंभीर रूप से आग हादसे में झुलसे पति-पत्नी को कॉलोनी वासियों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। दंपत्ति की बेहद गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें