फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: तेज आंधी में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 26 May 2023 11:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तेज आंधी ने तबाही मचा दी, तेज आंधी के चपेट में एक व्यक्ति आ गया। दरअसल, व्यक्ति तेज आंधी के चलते छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
आंधी में एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सदर थाना इलाके के गांव चैनपुरा में गुरुवार-शुक्रवार रात छत पर सो रहे व्यक्ति की तेज आंधी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराकर लाश को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र लालाराम कुशवाहा निवासी चैनपुरा बीती रात छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। महेंद्र सिंह बारिश शुरू होने पर छत से उठकर नीचे उतरने लगा। लेकिन तेज आंधी के झोंके ने संतुलन बिगाड़ दिया और छत से नीचे गिर गया। घटना के परिजनों में हड़कंप मच गया। रात में ही परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

महिंद्र की मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया, व्यक्ति की बीती रात आए तूफान से गिरने पर मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आंधी ने मचाई तबाही...
बीती रात अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक आंधी का असर देखा गया। आंधी से भारी तादाद में पेड़ एवं छप्परपोश मकान धराशाई हुए हैं। इसके अलावा जिले भर में भागवत कथाओं के धर्म का आयोजन भी किए जा रहे हैं। भागवत कथाओं के पंडाल भी उखड़ कर पंडाल व्यस्त हो गए। उधर, पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग लगातार येलो अलर्ट घोषित कर रहा है। आगामी दिनों में आंधी और बरसात होने की चेतावनी भी दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें