फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime News: एरिया डॉमिनेशन अभियान में 163 क्रिमिनल गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी भी दबोचे

Sun, 13 Aug 2023 08:15 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर की पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। आदतन, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी भी दबोचे। इसके लिए 45 पुलिस की टीमों ने 125 ठिकानों पर दबिश दी।
 
विज्ञापन
पुलिस का बड़ी कार्रवाई को अंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश में एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाकर 163 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की 45 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बदमाश और अपराधियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


धौलपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को डीजीपी के आदेशों की पालना में एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा एवं सीओ बाबूलाल मीणा के निर्देश में 200 पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की 45 टीमों का गठन किया गया। शनिवार सुबह से ही पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर 125 ठिकानों पर जिलेभर में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 163 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया गिरफ्तार हुए अपराधियों में 36 हिस्ट्रीशीटर, 25 हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं। इसके अलावा आदतन अपराधी, बांछित अपराधी एवं बजरी माफिया, शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं। एसपी ने बताया अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अपराधियों को पूछताछ के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया वांछित अपराधी, बदमाश एवं डकैतों की धर पकड़ के लिए एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें