फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बम ब्लास्ट के गुनाहगारों को फांसी की मांग, BJP का पीड़ित परिवारों के साथ धरना, मशाल जुलूस भी निकाला

Wed, 12 Apr 2023 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा ने जयपुर बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ रामलीला मैदान में धरना दिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर तक मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला। बीजेपी ने जयपुर बम ब्लास्ट के गुनाहगारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
जयपुर बम ब्लास्ट के गुनाहगारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गए बेगुनाह लोगों के अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। बुधवार को रामलीला मैदान पर धरना देकर पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के चलते बम ब्लास्ट के अपराधियों को छोड़ दिए जाने के आरोप लगाए। भाजपा ने बम ब्लास्ट में मारे गए बेगुनाहों के परिजन और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।

विज्ञापन


साथ ही सांगानेरी गेट से हनुमान मंदिर तक मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मंच के माध्यम से पीड़ित परिवार की एक महिला ने कहा कि ऐसे बड़े अपराध करने वालों को भी बेगुनाह मानकर छोड़ दिया जाए तो इससे ज्यादा दुख का विषय नहीं हो सकता। पीड़ित परिवार से आई एक और महिला ने कहा कि मेरा बेटा उस शाम जब घर नहीं लौटा, तो मेरी आत्मा भी रोने लगी, जब मुझे मालूम चला कि मेरा बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। यह दुख उस मां से जाकर पूछो जिसका बेटा नहीं रहा । साथ ही उन गुनहगारों को छोड़कर कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी ने हमारे घाव फिर हरे कर दिए हैं।

बेगुनाहों के परिजन में महक, दिया के नाना और दादा भी आए
बेगुनाहों के परिजन में महक, दिया के नाना और दादा भी आए जिन्होंने दो नन्ही छोटी बच्चियों को खोया था। उनका कहना है ऐसे गुनाहगारों को छोड़ना अत्यंत दुख का विषय है। दोषियों को फांसी देने की मांग के क्रम में सिंधी समाज के प्रतिनिधि ने कांग्रेस सरकार पर कमजोर पैरवी के आरोप लगाए और कहा- इसका परिणाम तो अब सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में कांग्रेस को मिलेगा।
विज्ञापन

एक पीड़िता ने मंच से कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी होगी।



साधु-संत भी मौजूद रहे
रामलीला मैदान में सामूहिक रूप से पीड़ितों द्वारा अपनी वेदना सुनाए जाने के कार्यक्रम में साधु- संत भी मौजूद रहे। एक संत ने कहा कि इस पीड़ा को पैरवी करने वाली कांग्रेस सरकार को महसूस करना चाहिए। साथ ही संपूर्ण साधु-संत परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

कांग्रेस के कुशासन में कमजोर पैरवी के चलते बेगुनाहों के हत्यारों को छोड़ दिया 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम में पहुंचे पीड़ितों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने उद्बोधन में संत समाज को प्रणाम करते हुए पीड़ितों के दुख में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार की चित्कार गुलाबी नगरी में उठी थी, गुलाबी नगरी लाल हो गई थी। जहां 71 लोगों की जान चली गई, साथ ही 185 लोग घायल हुए थे। खून का तांडव जयपुर की जनता देख रही थी। बेगुनाहों के मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। जहां एक और सेशन कोर्ट में अपराधियों के खिलाफ 28 लोगों के बयान होते हैं और इन अपराधियों को फांसी की सजा होती है। लेकिन आज यह 28 बयान देने वाले लोग कहां चले गए ? साथ ही कांग्रेस के कुशासन में कमजोर पैरवी के चलते आज इन बेगुनाहों के हत्यारों को छोड़ दिया गया।

कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के लिए बड़े-बड़े वकील खड़े कर सकती है 
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- एक ओर जहां कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के लिए बड़े-बड़े वकील खड़े कर सकती है ,तो जयपुर के भी बम ब्लास्ट के अपराधियों के लिए अच्छे वकील क्यों नहीं खड़े कर सकी ? इस फैसले से समझ आता है कि कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से हिंदू विरोधी सरकार है। कभी रामनवमी पर रोक लगाती है, तो कभी कन्हैया जैसे व्यक्तियों को बचा पाने में असफल। जनता के साथ भाजपा का परिवार हमेशा इन बेगुनाह लोगों के साथ खडा है। जयपुर मांगे न्याय ,जयपुर की जनता मांगे न्याय और इस न्याय के लिए भाजपा कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। जोशी ने धरने में आए हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम निश्चित रूप से इन आतंकवादियों को फांसी के तख्ते पर ले जाकर रहेंगे।

पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता,बीजेपी साथ खड़ी है 
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा - यह मंच कोई राजनीतिक मंच नहीं है। यह इतने सारे लोगों की वेदना प्रकट करने वाला मंच है । जिसमें पीड़ितों के माध्यम से बहरी कांग्रेस सरकार को सुनाना ही पड़ेगा, उस बहन की पीड़ा मां की कृंदन, उस पिता की पीड़ा को यदि कांग्रेस सरकार समझती, तो आज कमजोर पैरवी के चलते इन गुनाहगारो को बाइज्जत बरी नहीं कर, बल्कि निश्चित रूप से फांसी के तख्ते पर ही पहुंचाती। हमें ऐसी कांग्रेस सरकार से मामले में ऐसी उम्मीद नहीं थी। जहां राजस्थान में कन्हैयालाल जैसे एक आम व्यक्ति को मार दिया जाए, राम नवमी के जुलूस में कोई बाधा बने, ऐसे राजस्थान में अन्य कई मामलों के लिए अगर कोई जिम्मेदार है ,तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार है। राजेंद्र राठौड़ ने कहा मैं संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों को आश्वस्त करता हूं कि इन सभी पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा उस रात को बम ब्लास्ट हुआ था । एसएमएस अस्पताल के बाहर लोगों की खून देने के लिए कतार लग गई थीं। लेकिन आज उसी के विपरीत जिन गुनाहगारों ने बेगुनाहों का खून लिया था, उनको छोड़ना बहुत ही दुख का विषय है। कांग्रेस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। धरने में जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। धरना स्थल पर और कैंडल मशाल मार्च में सांसद ,विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें