फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर महापौर मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग, भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर 37 पार्षद पहुंचे सचिवालय

Tue, 29 Aug 2023 10:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस पार्षद मनोज मुद्गल समेत अन्य पार्षदों ने कहा कि मेयर मुनेश गुर्जर कांग्रेस पर कलंक है। ऐसे कलंक को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विधायक रफीक खान से मिले कांग्रेस पार्षद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर हेरिटेज नगर निगम के 37 पार्षदों ने मंगलवार को सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर मेयर मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उन्होंने आदर्श नगर विधायक रफीक खान से मुलाकात कर मुनेश गुर्जर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  

विज्ञापन


पार्षदों ने विधायक रफीक खान से कहा कि जब तक कथित भ्रष्टाचार में लिप्त मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी, तब तक सभी 37 पार्षद नगर निगम की मेयर का सार्वजनिक बहिष्कार जारी रखेंगे।

कांग्रेस पार्षद मनोज मुद्गल समेत अन्य पार्षदों ने कहा कि मेयर मुनेश गुर्जर कांग्रेस पर कलंक है। ऐसे कलंक को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को पूरी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करनी चाहिए। मुनेश गुर्जर ने पति सुशील गुर्जर के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। इसके बाद भाी उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? 

सरकार ने दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। लेकिन, अब वह सरकार को चुनौती देकर मानवीय भूल का फायदा उठाकर बचना चाहती हैं और सभी तथ्यों को खुर्द बुर्द करना चाहती है। इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उनके पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।  पार्षदों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो नेता भ्रष्टाचार की मूर्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें भी जनता कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें