फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, बीस फीट नीचे गिरी एसयूवी, सीट बेल्ट से सुरक्षित बचे दो भाई

Tue, 03 Nov 2026 05:31 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैथून थाना क्षेत्र के अरंडखेड़ा के पास एक एसयूवी करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। कार दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सीट बेल्ट पहने होने के कारण उसमें सवार दो चचेरे भाइयों की जान बच गई। दोनों दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कैथून थाना क्षेत्र में अरंडखेड़ा के पास एक अनियंत्रित एसयूवी एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। तेज रफ्तार कार हाईवे से नीचे गिरने के बाद सीधे एक दीवार से टकराकर रुक गई। इस जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, कार में सीट बेल्ट पहने होने के कारण वाहन सवार दो भाइयों की जान बच गई और दोनों सुरक्षित बच निकले।
विज्ञापन


महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे उज्जैन
कैथून थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने हाईवे से नीचे एसयूवी गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और स्थिति को संभाला।

दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में दिल्ली के द्वारका मोड़ स्थित विपिन एक्सटेंशन निवासी विक्रांत सिंह राजपूत और उनका चचेरा भाई मोहित कुमार राजपूत सवार थे। दोनों भाई सोमवार रात दिल्ली से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे। कार चला रहे मोहित कुमार राजपूत दिल्ली की फार्मा कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारां: नरेश मीणा के घर पुलिस की दबिश, छह नवंबर को आत्मसमर्पण का एलान; वनकर्मियों से मारपीट मामले में तलाश तेज
विज्ञापन


नींद की झपकी से हुआ हादसा
मोहित ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई। इसी वजह से तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। आंख खुलने पर उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन की रफ्तार कम करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एसयूवी नियंत्रित नहीं हो सकी और हाईवे से नीचे सर्विस रोड की दीवार से जा टकराई। हादसे के बावजूद दोनों भाइयों को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद दोनों ने अपनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी को सर्विस सेंटर भिजवाया और फिर वापस दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें