फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश और मेरी सहने की क्षमता खत्म, एक साल में नतीजे'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने पाकिस्तान के ढुलमुल रवैया को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देश और मेरी अब सहन करने की क्षमता खत्म हो चुकी है। बतौर रक्षा मंत्री मेरा धीरज भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वास रखिए अब कुछ न कुछ एक्शन होगा और नतीजे साल भर में सामने आ जाएंगे। जयपुर के निकट कुंडा में सैनिक भर्ती रैली की शुरुआत करने के बाद जयपुर पहुंचे परिकर ने शनिवार को कहा कि हम सतर्क हैं और जरूर ऐसा करेंगे जिससे हमें दर्द नहीं झेलना पड़े।

यहां उन्होंने सफाई दी कि देश को दर्द देनेवाले को वैसा ही दर्द देने का बयान व्यक्तिगत था। जरूरी नहीं इस बयान से सभी सहमत हों। यह सरकार का बयान नहीं था और इस बयान पर सरकार का सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन इसका यह भी मतलब नहीं कि सरकार असहमत है।
विज्ञापन

Trending Videos

सुरक्षा में खामियों की बात मानी

उन्होंने देश के एयरबेस की सुरक्षा में खामियों की बात मानी और कहा कि रक्षा प्रतिष्ठानों व एयरबेस का फरवरी में विशेष टीम सुरक्षा ऑडिट करेगी। परिकर ने कहा कि एयरबेस की सुरक्षा डिफेंस सिक्योरिटी कोर यानी डीएससी करती है।

डीएससी के प्रशिक्षण में कुछ बुनियादी कमियां हैं, जिन्हें ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरबेस की सुरक्षा की स्थिति के आकलन के लिए ही ऑडिट करवाया जा रहा है।

पठानकोट हमले की जांच के लिए पाक की जांच टीम के भारत आने के बारे में परिकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाक टीम पठानकोट आ रही है। मेरी जानकारी के बिना कोई नहीं आ सकता। उन्होंने सैनिकों को हनी ट्रैप से सावधान रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसी माह हो सकता है वन रैंक वन पेंशन का एलान

मनोहर परिकर ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर टेबुलेशन का काम चल रहा है, जो लगभग पूरा होने वाला है।

इसी महीने काम पूरा होने की संभावना है। भाजपा मुख्यालय में पहुंचकर परिकर ने कहा कि कार्यकर्ता मेरे लिए गर्वनर हैं, मुझे कार्यकर्ताओं की कीमत मालूम है।

कार्यकर्ताओं के लिए समय निकालना ही पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें