राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथम्बौर टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।
पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण समारिया के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह को पलड़ी मोड़ गांव के पास हुई। मुन्नी देवी (52) जंगल गयी थी तो बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुन्नी देवी के परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की घोषणा की है।