फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: चार दिनों से लापता तीन सगी बहनों और दो बच्चों का शव कुंए में मिला, इनमें दो थीं गर्भवती

Sat, 28 May 2022 12:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक कुंए में तीन महिलाओं और दो मासूम का शव मिला है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
जयपुर में लापता बहनों का शव कुंए से मिला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के दूदू कस्बे से तीन सगी बहनें अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थीं। चार दिन बाद एक कुंए में तीनों महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बहनें गर्भवती थीं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दूदू कस्बे की कालू उम्र 27 वर्ष, ममता देवी 23 वर्ष, कमलेश 20 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल दूदू मीना मोहल्ले से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस चार दिनों से लापता महिलाओं को तलाश रही थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें तीनों बहनें अपने बच्चों के साथ दूदू कस्बे की ही नरेना सड़क पर दिखीं थीं।


जयपुर ग्रामीण एसीपी मनीष अग्रवाल ने 10 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। अब शनिवार को लापता महिलाओं के शव कुंए में मिला है। दूदू सीआई चेतराम डागर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पांचों शवों को कुंए से निकाला गया। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें