फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दौसा में ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने की मांग को लेकर जाम की सड़क, कहा- खतरे में स्कूली बच्चे

Sun, 14 Dec 2025 08:08 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Villagers Protest: दौसा जिले के तीतरवाड़ा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने दौसा–तीतरवाड़ा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
दौसा–तीतरवाड़ा मार्ग जाम कर अवैध खनन का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के तीतरवाड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को सड़क पर नजर आया। उपखंड अधिकारी से लेकर जिला कलेक्टर तक कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने दौसा–तीतरवाड़ा सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
सड़क जाम से यातायात हुआ बाधित
ग्रामीणों द्वारा सड़क अवरुद्ध किए जाने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
 
पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि तीतरवाड़ा और आसपास की पहाड़ियों में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। इस खनन में संलिप्त लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पत्थर भरकर गांव के बीचों-बीच से गुजरते हैं, जहां दो स्कूल संचालित हैं और बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

 
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना करीब 400 से 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति से गांव के बीच से निकलती हैं। इससे स्कूल आने-जाने वाले लगभग 600 छात्र-छात्राएं हादसे की आशंका से डरे रहते हैं। कई छात्रों पर पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण हादसा: टैंकर से टकराया बेकाबू ट्रेलर, फिर छह वाहनों के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौके पर मौत
 
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन पर रोक के आदेश जारी हैं और जिला मुख्यालय पर खनन विभाग का कार्यालय भी संचालित है, इसके बावजूद तीतरवाड़ा कलां और तीतरवाड़ा खुर्द की पहाड़ियों में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कलेक्टर से शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
 
पूर्व में हो चुकी है छात्र की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले अवैध खनन कर पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर जिले में एक छात्र की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन के दौरान अर्जुन महावर, नवल सिंह, रामसिंह, पवन, शिवसहाय, जगन, सुंदर, किशनलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने और क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें