फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, कॉलेज जा रही छात्राओं की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 13 Dec 2025 06:39 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

कॉलेज जा रहीं दो सहेलियों की स्कूटी को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। हादसा भरतपुर बाईपास के पास हुआ।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों छात्राओं को प्राथमिक इलाज महुआ के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार अब दोनों की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया; बड़ी फिरौती की बात आई सामने
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि घायल छात्राओं की पहचान पाडली निवासी रेखा मीणा और मातासूडा (टोंडाभीम) निवासी आरती बैरवा के रूप में हुई है। दोनों सहेलियां स्कूटी से साथ-साथ कॉलेज जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद दोनों छात्राएं सड़क पर उछलकर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना किया और छात्राओं के बयान दर्ज किए। पुलिस अब हादसे में शामिल वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें