फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: बजरी से भरी ट्रॉली पलटने से स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ा, हाईवे पर एक अन्य हादसे में चार घायल

Wed, 20 May 2026 03:40 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जयपुर-आगरा रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रॉली पलटने से युवक नीचे दब गया, जबकि एक अन्य सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दौसा जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा सड़क मार्ग पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रॉली पलट गई और युवक उसके नीचे दब गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कोतवाली थाने के एएसआई लल्लूप्रसाद मीणा ने बताया कि रोहड़ा कला निवासी रामनिवास मीणा (55) किसी काम से दौसा आए थे। रात करीब 9 बजे वे स्कूटी से जयपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास तिराहे के पास बजरी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी पर पलट गई। हादसे में रामनिवास ट्रॉली के नीचे दब गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली हटाकर युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: Salumber: दावों की खुली पोल, सरकारी स्कूल में कागजी विकास, पानी डालते ही रिसने लगी शौचालय की छत

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हाईवे पर दूसरा हादसा, चार घायल
वहीं जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर आरओबी के पास मंगलवार सुबह एक कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एएसआई लल्लूप्रसाद मीणा के अनुसार कार में सवार लोग ग्वालियर से जयपुर जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे बाइपास स्थित आरओबी के पास उनकी कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिड़ गई। हादसे में अमर गुप्ता, नीतू गुप्ता, मनीष गुप्ता और हर्ष गुप्ता घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें