राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर है। मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास ओवरटेक करते समय ट्रक और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। इस बीच कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
टक्कर के बाद 9 लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 12.15 बजे मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर सीओ मुकेश जोशी रायसर और मनोहरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।