फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दौसा में महिला की संदिग्ध मौत, गले पर मिले दबाने के निशान; पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 04:40 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के किला सागर इलाके में 35 वर्षीय रुबीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गले पर दबाने जैसे निशान मिले हैं। पीहर पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
अस्पताल में खड़े पीहर पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा शहर के भीड़भाड़ वाले किला सागर इलाके में सोमवार देर शाम 35 वर्षीय महिला रुबीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला दो छोटे बच्चों की मां थी। मौत की सूचना मिलने पर पीहर पक्ष जयपुर से दौसा पहुंचा और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार किला सागर निवासी आबिद की पत्नी रुबीना की सोमवार शाम घर पर तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतका के गले पर उंगलियों से दबाने जैसे निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
रुबीना की मौत की सूचना मिलते ही उसका पीहर पक्ष जयपुर के रामगंज से दौसा जिला अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से रुबीना को दहेज और घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पति आबिद और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को रुबीना की गला दबाकर हत्या कर दी गई और घटना को अलग रूप देने की कोशिश की गई।

पढे़ं: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पति समेत तीन लोग हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने पति आबिद समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। उसके गले पर निशान मिले हैं। पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुबीना के दो छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें