फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: स्टेट जूनियर व यूथ महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, 22 जिलों की टीमें ले रही भाग

Sun, 02 Jun 2024 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा में आज से स्टेट जूनियर तथा यूथ वूमेन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग की शुरुआत यशोदा लॉन में हुई। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के 22 जिलों की लड़कियां भाग लेंगी, तथा यहां से जीत जाने के बाद सभी नेशनल खेलेंगी।

विज्ञापन
दौसा में बॉक्सिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के यशोधारा लॉन में आज से गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने की। दौसा में हो रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 22 अलग-अलग जिलों की टीम में भाग ले रही हैं ।इधर दौसा में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजक सुनील बढेरा ने बताया कि आज से दौसा जिले में स्टेट जूनियर तथा यूथ वूमेन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पीछे मकसद यह भी है कि आने वाले समय में यहां राज्य स्तरीय होने के बाद नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हो।

विज्ञापन


उधर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि दौसा में हो रही इस महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद यहां से विनर 13-13 खिलाड़ी नेशनल खेलने को जाएंगे। आज से दौसा में शुरू हुई छठी राजस्थान जूनियर तथा सातवीं यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 3 दिन चलेगी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें