फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 02 Jun 2024 08:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा जिले की सलेमपुर थाना पुलिस ने 31 मई की रात्रि के दौरान थाना क्षेत्र के कस्बा खेडला में टॉवर से चोरी हुई 46 बैट्रियों के प्रकरण में 10 घण्टे के अन्दर ही चोरों को माल साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि हरेन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना सलेमपुर के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार किया है। मामला 31 मई को सुबह 4 बजे के करीब कस्बा खेडला का है। जहां मोबाइल टॉवर से 46 बैट्रियों को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये थे। जिस पर सलेमपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन


उधर जिला पुलिस अधीक्षक रंजीत शर्मा के आदेश पर थानाधिकारी सलेमपुर की अगवाई में पुलिस ने अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई करते हुये तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच व तलाश की और प्रकरण दर्ज होने के मात्र 10 घण्टे के अन्दर ही चोरी गई टॉवर की बैटरी को बरामद कर परिवहन करने वाले टेंपो को जब्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें