फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: श्मशान भूमि की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, दी आत्महत्या की धमकी; प्रशासन से गहरी नाराजगी

Sun, 21 Sep 2025 06:16 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: युवक की आत्महत्या की धमकी को देखते हुए पुलिस ने टंकी के चारों ओर जाल बिछाकर सुरक्षा व्यवस्था कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक युवक टंकी पर ही बैठा रहा और लगातार अपनी मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के रामेड़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक ने श्मशान भूमि की मांग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन

 
प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी
टंकी पर चढ़े रामकिशन योगी का कहना था कि लंबे समय से योगी समाज समाधि स्थल पर अपने पूर्वजों को समाधि देता आया है, लेकिन उस भूमि को प्रशासन ने अब तक समाज के नाम नहीं किया। रामकिशन ने आरोप लगाया कि समाज के लोगों ने कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपा, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे समाज आहत है और अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे
युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मानपुर डीएसपी दीपक मीणा, सिकराय एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को शांत कराने और नीचे उतरने की समझाइश की। इस बीच टंकी के नीचे बड़ी संख्या में लोग तमाशबीनों के रूप में इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kota News: पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में नाबालिग युवती को ले जा रहा था भगाकर
 
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
युवक की आत्महत्या की धमकी को देखते हुए पुलिस ने टंकी के चारों ओर जाल बिछाकर सुरक्षा व्यवस्था कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक युवक टंकी पर ही बैठा रहा और लगातार अपनी मांग पर अड़ा रहा। प्रशासन के आश्वासन और लगातार समझाइश के बाद आखिरकार वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

 
पुलिस थाने ले गई युवक को
नीचे उतरने के बाद पुलिस ने रामकिशन को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग से चर्चा की जाएगी और समाज की मांग पर विचार किया जाएगा। हालांकि, घटना के बाद भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया और उन्होंने जल्द समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ का गांजा बरामद; क्या है हाइड्रोपोनिक वीड?


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें