फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: बासी दाल-रोटी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती; फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

Thu, 16 Jul 2026 02:58 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के लालसोट क्षेत्र के अजबपुरा गांव में बासी दाल-रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भोजन के सैंपल जांच के लिए लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
बुजुर्ग बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में दूषित भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ सभी की हालत खराब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन सभी को निजी वाहन से लालसोट उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

लालसोट उपजिला अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि बुधवार को अजबपुरा गांव के एक ही परिवार के सात लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मरीजों और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि भोजन में उपयोग की गई दाल और रोटी के नमूने (सैंपल) जांच के लिए लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: दुबई में कारोबारी के अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड लुत्फी की तलाश

फूड पॉइजनिंग से प्रभावित लोगों में जगदीश (65), बनवारी (30) पुत्र जगदीश, करिश्मा (25) पत्नी बनवारी, अमन (12) पुत्र पृथ्वीराज, उगंती (30) पत्नी पृथ्वीराज, रिद्धि (3) पुत्री सुनील और बीना (26) पत्नी सुनील शामिल हैं। सभी का अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में इलाज चल रहा है।

परिवार के मुखिया जगदीश ने बताया कि मंगलवार शाम को घर में दाल बनाई गई थी। बुधवार दोपहर परिवार के सदस्यों ने बची हुई वही दाल और रोटी खाई। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल लालसोट उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें