फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हलवाइयों के ऊपर गिरी जर्जर दीवार, पांच घायल, शादी समारोह में पूरियां तलते वक्त हुआ हादसा

Mon, 19 Feb 2024 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: गण्डराव गांव में शादी समारोह के दौरान काम कर रहे हलवाइयों के ऊपर अचानक दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए दौसा भेज दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गण्डराव गांव में चल रहे शादी समारोह में हलवाइयों के ऊपर दीवार गिरने से 5 हलवाई दबने से घायल हो गए। दीवार गिरने की सूचना से शादी में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी सिकंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से दो हलवाइयों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल जिस जगह हलवाई काम कर रहे थे, वहां दीवार काफी जर्जर अवस्था में थी। काम के दौरान अचानक दीवार के गिर जाने से वहां काम कर रहे हलवाई और अन्य मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें