Rajasthan Bus Accident: 'मैं अपनी पत्नी को बचा नहीं सका, वो मेरे सामने जिंदा जल गई', ये कहकर एक पति की महिला अधिकारी के सामने आंखें नम हो गईं। दौसा में हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की जान चली गई है।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र में ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रेलर दोनों में आग लग गई।
हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 यात्री घायल हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे होने और इमरजेंसी गेट समय पर नहीं खुलने के दावे भी सामने आए हैं। इन बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।
पढे़ं: हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर
क्या बोला यात्री?