फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News : किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, कई गाड़ियां रद्द, ट्रेन की स्थिति पता करके ही रवाना हों

Sun, 29 Dec 2024 11:57 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के चलते कई रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने प्रभावित ट्रेनों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी स्थिति बताई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप कई रेल सेवाएं रद्द और आंशिक रूप से संचालित की जा रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी है कि आंदोलन के चलते निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित रहेंगी-
विज्ञापन


प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रेल सेवाएं

14815 : श्रीगंगानगर-ऋषिकेश (30.12.24)
14525 : अंबाला-श्रीगंगानगर (30.12.24)
14526 : श्रीगंगानगर-अंबाला (30.12.24)
14736 : अंबाला-श्रीगंगानगर (30.12.24)
14527 : बठिंडा-श्रीगंगानगर (30.12.24)
14528 : श्रीगंगानगर-बठिंडा (30.12.24)
14795 : भिवानी-कालका (30.12.24)
14796 : कालका-भिवानी (30.12.24)
20977 : अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत (दिल्ली कैंट तक संचालित)
20978 : चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत (दिल्ली कैंट से संचालित)
14601 : फिरोजपुर-हनुमानगढ़ (30.12.24)
14602 : हनुमानगढ़-फिरोजपुर (30.12.24)
12482 : श्रीगंगानगर-दिल्ली (30.12.24)

आंशिक रूप से संचालित रेल सेवाएं

19411 : साबरमती-दौलतपुर चौक (29.12.24), कुरुक्षेत्र तक संचालित।
19412 : दौलतपुर चौक-साबरमती (29.12.24), कुरुक्षेत्र से संचालित।
14736 : अंबाला-श्रीगंगानगर (31.12.24), बठिंडा से संचालित।

रेल प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों का जानकारी देते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। आंदोलन के कारण अन्य रेल सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है, रेलवे प्रशासन ने इसके लिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें