फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुआ ट्रक, पुलिस वाहन में जा घुसा; एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Wed, 08 Apr 2026 01:47 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक पहले डिवाइडर के टकराया और फिर पुलिस की पेट्रोलिंग कार से भिड़ गया। इस हादसे में एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन से टकराया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में पुलिस की पेट्रोलिंग कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। यह घटना बीती देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के दुब्बी गांव में हुई।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस की पेट्रोलिंग कार रात के समय गश्त के दौरान दुब्बी गांव में सर्विस रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान भरतपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले रेलिंग-डिवाइडर को टक्कर मारी और उसके बाद पुलिस की कार से जा टकराया। हादसे के समय कार में दौसा कोतवाली थाने के एएसआई रतनलाल, ड्राइवर किशोरीलाल सहित दो कांस्टेबल सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद पुलिसकर्मी घबराकर जान बचाते हुए कार से बाहर निकल आए। टक्कर से पुलिस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मदद के लिए दौड़े ग्रामीण
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर दुब्बी चौकी और सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: सलूंबर में मौत का साया, बुझ गई 8 बच्चों की जिंदगी , दिमागी बुखार की आशंका से दहला उदयपुर संभाग

विज्ञापन

मौके से ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग-डिवाइडर से टकराया था। गनीमत रही कि ट्रक की सीधी टक्कर कार से नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी या वह नशे में हो सकता है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें