फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Accident: जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रॉली से टकराई पिकअप; खलासी की मौके पर मौत

Wed, 31 Dec 2025 04:06 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले के महवा में जयपुर–आगरा हाईवे पर पिकअप और ट्रॉली की टक्कर में खलासी गुफरान की मौके पर मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दौसा महवा अस्पताल में सूचना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महवा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जयपुर-आगरा सड़क मार्ग पर टिकरी मोड़ के पास पिकअप वाहन के ट्रॉली से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही महवा थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर यातायात को सुचारू कराया और हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
 
ट्रॉली से पीछे से टकराई पिकअप
थानाधिकारी के अनुसार भरतपुर की ओर जा रही एक पिकअप आगे चल रही ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार खलासी को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अजमेर दरगाह में दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, खादिम पर चाकू-सरिए से हमला; एक जायरीन भी घायल
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले खलासी की पहचान गुफरान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर का निवासी था। दुर्घटना के बाद उसके शव को महवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें