फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan SIR: दौसा में 11.89 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.52% बढ़ी संख्या; 61 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम कटे

Sun, 22 Feb 2026 11:23 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद दौसा जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई। अब जिले में कुल 11,89,242 मतदाता हैं। दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में 28 हजार से अधिक आवेदन आए। 1.52 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। 

विज्ञापन
एसआईआर की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया था।

4 नवम्बर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण पूर्ण होने के बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। उस समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,71,482 थी। दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची जारी की गई है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,89,242 हो गई है। यानी 1.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

28 हजार से अधिक दावे एवं आपत्तियां

16 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में कुल 28,489 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें

  • फॉर्म-6/6A (नए नाम जोड़ने हेतु): 22,425

  • फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु): 711

  • फॉर्म-8 (संशोधन हेतु): 5,353

सभी आवेदनों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई। सबसे अधिक 18,053 नाम दौसा विधानसभा क्षेत्र में काटे गए, जबकि सबसे कम 8,344 नाम बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में विलोपित किए गए।

विज्ञापन


पढ़ें: बीकानेर में सनसनी: परीक्षा केंद्र जाते समय लापता छात्रा का शव मिला, हत्या की जताई गई आशंका; जांच जारी
विज्ञापन


विधानसभा-वार मतदाता संख्या (SIR से पहले और बाद)

विधानसभा SIR से पहले SIR के बाद
बांदीकुई 2,29,838 2,21,494
महवा 2,28,832 2,17,733
सिकराय 2,76,630 2,64,965
दौसा 2,48,627 2,30,574
लालसोट 2,66,876 2,54,476

विधानसभा-वार अंतिम मतदाता विवरण

विधानसभा बूथ पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
बांदीकुई 267 1,17,548 1,03,945 1 2,21,494
महवा 267 1,17,388 1,00,345 0 2,17,733
सिकराय 318 1,41,180 1,23,784 1 2,64,965
दौसा 276 1,22,692 1,07,882 0 2,30,574
लालसोट 293 1,35,973 1,18,502 1 2,54,476
कुल 1421 6,34,781 5,54,458 3 11,89,242

जिले में मतदाताओं का लैंगिक अनुपात

  • कुल पुरुष मतदाता: 6,34,781

  • कुल महिला मतदाता: 5,54,458

  • थर्ड जेंडर: 3

  • कुल बूथ: 1,421

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें