फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मुंबई पुलिस ने मेहंदीपुर बालाजी से साइबर ठग किया गिरफ्तार, 16.86 लाख की ठगी में बेचा था बैंक खाता

Sun, 07 Dec 2025 02:18 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

खाते में 1.69 लाख रुपये पहुंचते ही मुंबई पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खाता बेचने की बात कबूल की। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिशें दे रही है और आगे और खुलासे की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
दौसा ठगी के मामले में गिरफ्तार युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी से मुंबई ईस्ट रीजन की साइबर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता महज चंद हजार रुपयों में साइबर ठगों को बेच दिया था, जिसका उपयोग साइबर ठग ठगी में कर रहे थे। ठगाें ने खाते के जरिए मुंबई की एक महिला से 16 लाख 86 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हर्षद हिंगे ने बताया कि पीड़िता विनीता मुंबई के मलाड वेस्ट बियानी इलाके में रहती है। उससे कुछ समय पहले साइबर ठगों ने उसके खाते से फ्रॉड कर 16 लाख 86 हजार रुपये उड़ा लिए थे। इसकी शिकायत पर मुंबई ईस्ट साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि ठगों ने ठगी की रकम का एक हिस्सा मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के बंजारा ढाणी उदयपुरा निवासी जितेंद्र बंजारा (30) पुत्र नारायण बंजारा के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में ट्रांसफर की है।

ये भी पढ़ें- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों को बेचा था खाता
जांच अधिकारी हर्षद हिंगे ने बताया कि आरोपी ने अपना खाता साइबर ठगाें को बेच दिया था। मुंबई पुलिस की टीम को जैसे ही खाते में एक लाख 69 हजार रुपये आने की सूचना मिली, तुरंत एक्शन लिया। रकम कुछ ही देर में दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने लोकल मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की मदद से जितेंद्र बंजारा को दबोच लिया। पूछताछ में जितेंद्र ने कबूल किया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को महज कुछ हजार रुपयों के एवज में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और ठगी के बाकी सरगनाओं की तलाश में जिले में दूसरी टीम भी अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है, जिससे और खुलासा होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें