फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गांवों की गंदगी देख भड़के मंत्री मदन दिलावर, बीडीओ से पूछा- 'कितना कमीशन खाते हो?'

Wed, 29 Jul 2026 02:46 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सिकराय पंचायत समिति क्षेत्र में गंदगी, जाम नालियां और सफाई व्यवस्था की बदहाली देखकर पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने बीडीओ से फोन पर तीखे सवाल किए और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जिले की सिकराय पंचायत समिति क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान गांवों की बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जगह-जगह फैली गंदगी, जाम नालियां और सड़कों पर जमा गंदा पानी देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


BDO से पूछा- 'कितना कमीशन खाते हो?'
मानपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान लोगों ने मंत्री को बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां जाम पड़ी हैं, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और पंचायत प्रशासन मूलभूत समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने पंचायत और सरपंच के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं।

ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत समिति सिकराय की विकास अधिकारी रानू इनखिया को फोन लगाया और नाराजगी जताते हुए सीधा सवाल किया- "कितना कमीशन खाते हो?" मंत्री के इस सवाल से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अधिकारियों को लगाई फटकार
मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई और सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें: अमायरा सुसाइड केस: नीरजा मोदी स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल समेत चार पर चलेगा मुकदमा

महिला सफाईकर्मियों ने खोली पोल
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने महिला सफाईकर्मियों से उनके मानदेय के बारे में पूछा। इस पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर महीने केवल 4,500 रुपये मिलते हैं। यह सुनकर मंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि सरकार की ओर से 10,000 रुपये प्रतिमाह भेजे जाते हैं। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, जिस पर लोगों ने असंतोष जताया। उन्होंने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया और पंचायत समिति सिकराय की विकास अधिकारी रानू इनखिया को दूरभाष पर प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही होगी कार्रवाई
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें