फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली से गुजरात जा रही ट्रेन में बड़ा खुलासा! सीट के नीचे छिपी थी 110 शराब की बोतलें, RPF ने दबोचा

Sun, 26 Jul 2026 05:10 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: दौसा के बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के एसी कोच से 110 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब को दिल्ली से खरीदकर गुजरात ले जा रहा था।
विज्ञापन
दौसा में ट्रेन से जब्त की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। आरपीएफ ने ट्रेन के एसी कोच से 110 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के बाद अलवर से शुरू हुई निगरानी
आरपीएफ थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि विभाग को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के एसी कोच A-1 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम सतर्क हो गई और ट्रेन के अलवर पहुंचने के बाद से ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई। जवान पूरे रास्ते संबंधित कोच की निगरानी करते हुए बांदीकुई स्टेशन तक पहुंचे, ताकि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।

बांदीकुई स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही चला सघन चेकिंग अभियान
ट्रेन के बांदीकुई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने एसी कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोच की सीट के नीचे रखे पांच बैग संदिग्ध पाए गए। जब बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें से 110 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की, जिसकी पहचान झालाचंद सैन निवासी सुरेंद्र नगर (गुजरात) के रूप में हुई। इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कबूला पूरा खेल
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह शराब दिल्ली से खरीदी थी और उसे गुजरात ले जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप किसके लिए भेजी जा रही थी और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सब कुछ सांवलिया सेठ का! भक्त ने 10 बीघा खेत और चार मंजिला मकान ट्रस्ट के नाम किया; ये है वजह
विज्ञापन


शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
आरपीएफ थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि बरामद की गई पूरी शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के जरिए होने वाली अवैध तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें