फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हिस्ट्रीशीटर दीपक गुर्जर प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार, अपहरण और लूट के मामले में कार्रवाई

Sun, 23 Nov 2025 01:15 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

यह मामला समलेटी निवासी रिंकू मीणा के अपहरण और लूट से जुड़ा है, जिसमें पहले ही चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दीपक गुर्जर के खिलाफ जयपुर सहित कई थानों में लूट, अपहरण, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की महवा थाना पुलिस ने शनिवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसे बांदीकुई कारागार से प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया। यह गिरफ्तारी एक साल पुराने लूट, अपहरण और डकैती के मामले में हुई है।
विज्ञापन


महुआ थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया-एक साल पूर्व समलेटी निवासी रिंकू मीणा का जीप में डालकर अपहरण किया गया था। उसके साथ लूट की वारदात भी हुई थी। इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दीपक गुर्जर इस मामले का मुख्य आरोपी था। उसे बांदीकुई कारागार से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें-  डिवाइडर तोड़कर आई थार ने श्रद्धालुओं की इको को मारी टक्कर, दो की मौत, 8 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश दीपक गुर्जर के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें जवाहर सर्किल जयपुर, महेश नगर थाना जयपुर, मंडावर, महुआ, टोडाभीम, बालाजी, बांदीकुई सहित अन्य स्थानों पर लूट, अपहरण, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें