फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: अस्पताल के ओटी में फैला संक्रमण, सिजेरियन डिलीवरी बंद, 15 से ज्यादा महिलाएं दोबारा भर्ती

Wed, 18 Mar 2026 11:11 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिला अस्पताल में फैले संक्रमण ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं में इंफेक्शन बढ़ने से ऑपरेशन थिएटर बंद करना पड़ा। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दौसा जिला अस्पताल का वार्ड बंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के सबसे बड़े जिला अस्पताल से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गंभीर संक्रमण फैलने के कारण हड़कंप मच गया है। इस लापरवाही का खामियाजा उन महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। संक्रमण इतना फैल चुका है कि फिलहाल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई के ओटी में मेडिकल प्रोटोकॉल की अनदेखी भारी पड़ती नजर आ रही है. कल्चर रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 10 मार्च से ही मुख्य ओटी को बंद कर दिया गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कुछ दिन पुरानी ओटी में इमरजेंसी सिजेरियन डिलीवरी की गईं, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां भी संक्रमण फैल गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही भाजपा', टीकाराम जूली ने बताया 1900 करोड़ फंड पर संकट
विज्ञापन


महिलाओं की सेहत से खिलवाड़
सिजेरियन डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज हो चुकी 15 से अधिक महिलाओं को संक्रमण के कारण दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और पिछले कई दिनों से ओटी बंद हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद अब दोबारा जांच के लिए सैंपल जयपुर भेजे गए हैं।

अस्पताल प्रशासन ने OT, SNCU और ICU में फैले संक्रमण के कारणों का पता लगाने और इसे दूर करने के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है। वर्तमान में अस्पताल में एक भी सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिससे गंभीर मरीजों को अन्य शहरों या प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह घटना दौसा जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या अस्पताल में स्टरलाइजेशन और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा था? अब प्रशासन की रिपोर्ट और जयपुर से आने वाली कल्चर रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
 

दौसा जिला अस्पताल का वार्ड बंद


 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें