फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: किरोड़ी लाल मीणा के खोहरामुल्ला गांव में पैंथर की हलचल से दहशत, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू

Tue, 10 Sep 2024 10:20 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के सिकराय और महवा विधानसभा क्षेत्रों में पैंथर की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मंगलवार को खोहरामुल्ला गांव, जो कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का पैतृक स्थान है, में पहाड़ पर पैंथर दिखने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घाटी पर बैठा पैंथर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में लगातार जिले में अलग-अलग इलाकों में पैंथर की आहट सुनाई देने लगी है। पिछले कई दिनों से सिकराय विधानसभा क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट होने से लोगों काफी दहशत का माहौल है। एक पैंथर का मूवमेंट मंगलवार महवा विधानसभा क्षेत्र के खोहरामुल्ला गांव में पहाड़ पर सुबह पैंथर की मूवमेंट से दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


पहाड़ी पर पैंथर दिखने के चलते ग्रामीणों में भय पैदा हो गया। यह खोहरामुल्ला गांव रहने वाले और राजस्थान की भजनलाल सरकार में आपदा मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का पैतृक गांव है। पैंथर की मूवमेंट की सूचना पर वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। आनन फानन में वन विभाग ने पैंथर की पुष्टि करते हुए पिंजरे लगाए हैं।

इधर, दौसा डीएफओ अजित उचोई ने बताया कि पैंथर की मूवमेंट होने के कारण दो पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पास में जंगल होने कारण पैंथर आ गया है। इस घनी हरियाली से कई और जंगली जानवर यहां मौजूद होने की बात भी सामने आई है। उचोई का कहना जल्द रेस्क्यू करने की कोशिश रहेगी। 
विज्ञापन


खोहरामुल्ला गांव में पहाड़ी क्षेत्र के आसपास डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने करीब लाखों पेड़ पौधे लगाकर गांव को हरा-भरा खूबसूरत कर स्वर्ग जैसे तैयार किया है। डॉक्टर किरोड़ी के निर्देश पर वर्तमान में 10 हजार पौधे लगाए हैं। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मीणा का सपना था कि जंगल में हिरन, जरख, सियार अन्य जानवर इस जंगल में मौजूद हों। आज पैंथर की आहट से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का सपना साकार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें