फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में बड़ा संशोधन, दो लाख से अधिक अपात्र हटे; कितने नए पात्र शामिल हुए?

Sat, 03 Jan 2026 05:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 2.01 लाख अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए गए हैं और 1.82 लाख नए पात्र जोड़े गए हैं। प्रशासन ने अपात्रों को 28 फरवरी तक स्वेच्छा से नाम हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में बड़ा संशोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के अंतर्गत पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने और अपात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर करने की राजस्थान सरकार की मुहिम के सकारात्मक परिणाम दौसा जिले में सामने आए हैं। जिले में अब तक 2 लाख 1 हजार 224 अपात्र लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाए जा चुके हैं, जबकि 1 लाख 82 हजार 69 नए पात्र लोगों को योजना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

 
छंटनी और केवाईसी प्रक्रिया से सुधरी स्थिति
दौसा जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव के अनुसार विभागीय छंटनी, केवाईसी लंबित प्रकरणों का निस्तारण, ‘गिव अप’ अभियान और प्रवर्तन अधिकारियों की कार्रवाई से योजना की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन प्रक्रियाओं के चलते सूची में लंबे समय से शामिल अपात्र नामों को हटाया गया है और वास्तविक जरूरतमंदों को जोड़ा गया है।
 
‘गिव अप’ अभियान में स्वेच्छा से नाम हटवा रहे लोग
रसद अधिकारी ने बताया कि ‘गिव अप’ अभियान के तहत कई अपात्र लोग स्वयं आगे आकर स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम हटवा रहे हैं। इससे प्रशासन को सूची के शुद्धिकरण में सहयोग मिल रहा है और योजना का लाभ सही पात्रों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान में 'ग्रीन क्रेडिट' नीति लागू; पर्यावरण संरक्षण निवेश पर नकद छूट,जानें कैसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन

 
28 फरवरी तक स्वेच्छा से नाम हटाने का अवसर
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अपात्र परिवार 28 फरवरी तक स्वेच्छा से अपना नाम नहीं हटवाएंगे, उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक और उपखण्ड अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिले।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें