फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सीसीटीवी के तार काटकर एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, लोगों की आवाजाही बढ़ने से नाकाम हुई साजिश

Mon, 13 Jul 2026 01:41 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सिकराय में कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काटे, फिर एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन लोगों की आवाजाही बढ़ने पर भाग निकले। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
 
विज्ञापन
एटीएम का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिकराय उपखंड मुख्यालय में रविवार देर रात कार में सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने एक एटीएम बूथ का ताला तोड़कर लूट का प्रयास किया। हालांकि लोगों की आवाजाही बढ़ने और जाग हो जाने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले काटे सीसीटीवी के तार, फिर तोड़ने लगे एटीएम
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कार में सवार तीन बदमाश सिकराय कस्बे में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद लोहे की रॉड से शटर का ताला तोड़कर बूथ के अंदर घुस गए और एटीएम मशीन के कैश बॉक्स को उखाड़ने का प्रयास करने लगे।

पुलिस के अनुसार बदमाश करीब छह मिनट तक कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी, जिससे घबराकर वे कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। हालांकि बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagaur News: फोम फैक्ट्री अग्निकांड में नया मोड़, सीसीटीवी में शॉल ओढ़े संदिग्ध दिखा, साजिश की आशंका गहराई

वारदात से पहले की थी रेकी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले बदमाशों ने सिकराय कस्बे में घूमकर इलाके की रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से एटीएम बूथ को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा, डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी तथा मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सोमवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक अधिकारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एफएसएल टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस बूथ और आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों तथा उनकी कार की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


2022 में भी इसी एटीएम को बनाया था निशाना
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में भी इसी एटीएम से करीब 10 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूट लिया गया था। उस दौरान गश्त कर रहे एक होमगार्ड जवान को बदमाशों ने वाहन से कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें