फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: RGHS की बदहाली पर सड़क पर उतरे कर्मचारी, चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, जयपुर में घेराव की चेतावनी

Tue, 12 May 2026 07:14 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में आरजीएचएस की बदहाली और स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही परेशानियों को लेकर कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दौसा विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की बदहाली और इसे इंश्योरेंस मोड पर लागू किए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और जिला मंत्री मुकेश चंद मीना ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खर्च कम करने के नाम पर योजना को निजी बीमा कंपनियों को सौंपना चाहती है, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि निजी अस्पतालों का करीब 2200 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। इसके चलते 25 मार्च से दवाइयों की आपूर्ति और 14 अप्रैल से आईपीडी सेवाएं बंद हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों को अब इलाज के लिए अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि पिछले एक महीने में कर्मचारियों पर करीब 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: नीट परीक्षा रद्द होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

महासंघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। 15 से 25 मई तक चिकित्सा मंत्री के हर सरकारी दौरे का विरोध किया जाएगा और 28 मई को जयपुर में चिकित्सा मंत्री का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में शिक्षक संघ, आयुर्वेद नर्सेज संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ और पटवार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संविदा नर्सिंग कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस और फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर दौसा में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थायी रोजगार की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। संविदा नर्सिंग अधिकारी, एएनएम और पैरामेडिकल कर्मियों ने नेहरू गार्डन से गांधी तिराहे तक हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लेकर मार्च निकाला।
विज्ञापन


प्रदर्शन में संविदा कर्मियों के साथ स्थायी नर्सिंग अधिकारी भी शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह राज्यव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। उनकी मांग है कि स्थायी नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम और पैरामेडिकल भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द जारी की जाएं और भर्ती प्रक्रिया मेरिट व बोनस अंकों के आधार पर हो। जिला अध्यक्ष विजय मीणा ने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें