फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: अंबाला में तैनात ड्यूटी से गायब आरपीएफ सीआई का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: अंबाला में तैनात आरपीएफ के सीआई का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से गायब था, जिसके बाद उसके मौत की सूचना प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले का जगदीश मीणा अंबाला में आरपीएफ के पद पर तैनात था। पिछले कुछ दिनों से वो ड्यूटी से गायब था, इसके बाद अधिकारियों का फोन परिजनों के पास आया था कि मीणा तीन-चार दिन से थाने पर नहीं आए हैं। उधर ड्यूटी से गायब होने की सूचना के बाद जगदीश मीणा की लोकेशन उनके गांव के पास आ रही थी। 

विज्ञापन


इसपर परिजन इन्हें ढूंढने के लिए लोटवाड़ा के आसपास के क्षेत्र में गए। जहां पर सीआई जगदीश मीणा फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने बरामद किया है। इधर, बैजूपाड़ा थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि मृतक पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके पास न कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। 

मामले को लेकर थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि जगदीश मीना (34) अंबाला में आरपीएफ में सीआई के पर तैनात थे। मंगलवार सुबह इन्होंने गांव के पास अपनी ही खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें