फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: चांदेरा गांव के टेंट व्यापारी की हत्या; बदमाशों ने कॉल करके बुलाया फिर मार दी गोली, कट्टा बरामद

Fri, 26 Apr 2024 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

घालय युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनका कट्टा वहीं छूट गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया कट्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में गुरुवार देर शाम को एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जिस देशी कट्टे से युवक के ऊपर फायर किया था, उसे मौके पर ही छोड़कर गए। फायरिंग से पूरे इलाके में फैल गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि 8:15 बजे थाने पर सूचना आई थी। युवक बत्तूलाल मीणा गांव में ही जीतेश मीणा निवासी ब्रह्मबाद के साथ मिलकर टेंट की दुकान चलाता था। गुरुवार देर शाम को किसी व्यक्ति ने उसे कॉल कर ब्रह्मबाद के जंगलों में बुलाया था। इस दौरान आरोपियों ने युवक पर देशी कट्टे से फायर कर दिया।

मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक के पार्टनर के पास फोन आया था कि अपने खेत में वह घायल पड़ा है। सूचना के बाद टेंट पर काम करने वाले लोग तथा उसका पार्टनर मौके पर पहुंचे। उसे सिकराय के अस्पताल भर्ती करवाया गया। टेंट व्यापारी की हालत गंभीर होने के चलते उसे दौसा रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर मौके पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को मौके से तमंचा मिला है, जिसकी एफएसएल जांच के लिए टीम बुलाई गई है। मृतक का शव दौसा के पोस्टमार्टम केंद्र पर रखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन टेंट व्यापारी अपनी  दुकान पर नहीं था। वह अपने खेत पर था, तभी गोली लगने की सूचना के बाद टेंट व्यापारी के पार्टनर और काम करने वालों ने सिकराय अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक दौसा जिले के चांदेरा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें