दौसा में लालसोट रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक को बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी है। इस दौरान कई लोग घायल, जबकि एक लोग की मौत हो गई।
दुर्घटना सदर थाने इलाके के लालसोट रोड आलेख स्कूल के सामने मंगलवार रात की बताई जा रही है। जहां बारात में शामिल होकर अपने गांव कालीखाड छारेड़ा लौट रहे बारातियों से भरी लोडिंग पिकअप बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दो बार पलट गई। वाहन के पलटने से वाहन में सवार 17 बाराती गंभीर घायल हुए थे। दुर्घटना होने के बाद हाइवे पर वाहनों का लंबा जमावड़ा लग गया। दुर्घटना का धमाका एवं घायलों की चीख-पुकार पुकार सुनकर आसपास के लोग तथा राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना देकर एंबुलेंस सहित निजी वाहनों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भिजवाया गया।
सदर थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर सदर थाने के ड्यूटी ऑफिसर अरविंद कुमार जाब्ते के साथ घटना स्थल पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से चिकित्सालय ले जाकर तहरीर देकर घायलों को इलाज के लिए दौसा के रामगढ़ जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया था, जिनमें से गोलू पुत्र नवल किशोर निवासी लालसोट घायल की इलाज के दौरान एसएमएस में मौत हो गई है।
सदर थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया, पांच गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि पिकअप में सवार संजय पुत्र शंभू महावर निवासी दिल्ली, अजय पुत्र विनोद महावर निवासी दौसा, दिलकश पुत्र राजू महावर निवासी कालीखाड छारेड़ा, सागर पुत्र नवल किशोर महावर, राजेश पुत्र रामकृष्ण महावर निवासी कालीखाड छारेड़ा, प्रकाश पुत्र रामू महावर, कृष्ण पुत्र कालूराम महावर निवासी अजबगढ़ जयपुर, गोलू पुत्र नवल किशोर महावर, लालचंद पुत्र छीतरमल महावर निवासी सिंगपुर, राजू पुत्र कृष्ण लाल महावर निवासी डीडवाना लालसोट, गोवर्धन पुत्र हनुमान निवासी डीडवाना, रामू-विनोद पुत्र बृजमोहन महावर सहित तीन और लोग शामिल थे, जिनका दौसा एवं जयपुर में इलाज जारी है।