फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: शरद पूर्णिमा की खीर खाने से मचा हड़कंप, 25 पुलिसकर्मी बीमार, 15 को अस्पताल में भर्ती कराया

Thu, 09 Oct 2025 02:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

महवा थाने में शरद पूर्णिमा की खीर खाने के बाद 25 पुलिसकर्मी बीमार हो गए। उल्टी-दस्त और पेटदर्द की शिकायत के बाद 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खीर खाने से 25 पुलिसकर्मी बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के महवा थाने में शरद पूर्णिमा पर बने प्रसाद को खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की वजह से 25 पुलिसकर्मी बीमार हो गए। थाने में एक साथ कई पुलिसकर्मियों को उल्टी, दस्त और पेटदर्द की शिकायत होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रसाद में बनी खीर खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को महवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात बनी खीर को ढंककर रखा गया था, जिसे पुलिसकर्मियों ने अगले दिन दोपहर के भोजन में खा लिया। इसके बाद फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। फिलहाल 15 पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jalore News: बागोड़ा थाने का एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने मौके से बरामद किए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए खीर के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र कर लैब में भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो सकेगी कि फूड पॉइजनिंग का कारण खीर थी या कोई अन्य खाद्य सामग्री।



एसपी सागर राणा ने स्थिति की निगरानी के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें