फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: आपसी रंजिश में मारपीट और लूट का मास्टरमाइंड 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का फास्ट एक्शन

Fri, 26 Apr 2024 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बीती 22 अप्रैल को बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के ढण्ड गांव में रंजिश के चलते मारपीट कर लूट करने के मास्टरमाइंड को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के पुलिस थाना बैजूपाड़ा की टीम ने कार्रवाई कर रंजिश के चलते मारपीट कर लूट करने के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के मात्र 24 घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। अब पुलिस मुल्जिम से मामले की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजिता शर्मा ने बताया कि दौसा जिले के बैजूपाड़ा थाने पर 23 अप्रैल 2024 को ढण्ड गांव निवासी परिवादी रामस्वरूप पुत्र भौरीलाल सैनी ने रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें उसने बताया था कि 22 अप्रैल की शाम मेरा छोटा भाई बनवारीलाल सैनी अपने साथी जगदीश सैनी के साथ काम से घर लौट रहा था। रास्ते में मोठूका पेट्रोल पंप पर उसने अपने साथी को बाइक देकर उसे रवाना कर दिया। 

इसके बाद वह पड़ोसी मेघराम मीणा के साथ बाइक पर घर के लिए निकल गया। रास्ते में रूपबास के तिबारा रोड पर ढण्ड की ओर तीन लोग मोटर साइकिल के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे। इन तीनों ने मेघराम की बाइक रोककर बबूल के डंडों से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मेघराम घबराकर भाग गया तथा कुछ देर बाद घटनास्थल पर लौटकर बेहोश बनवारी को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


घायल के भाई ने बताया कि गांव के ही संजय पुत्र धर्मपाल मीणा ने 15-20 दिन पहले मानपुर में बनवारी केा हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी। परिजनों को ने शक के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर कथित आरोपी संजय मीना को मारपीट और लूट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें