फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नीलगाय से टकराई कार

Thu, 06 Jun 2024 07:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Tikaram Julie accident: टीकाराम जूली की गाड़ी के आगे नीलगाय के आने की वजह से ये हादसा हुआ। गनीमत यह रही की समय रहते गाड़ी के एयर बैग में खुल गए जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन
टीकाराम जूली के हाथ में बंधा प्लास्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में जूली के बाएं हाथ में फैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा नील गाय की वजह से हुआ। हादसे के बाद नेता जूली को जिला अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन


मीडिया से बात कर ते हुए टीकाराम जूली अपने ठीक होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों की दुआओं का असर है कि हादसे के बाद भी मैं ठीक हूं।



टीकाराम जूली ने बताया कि हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के भांडारेज इंटरचेंज कट के पांच किलोमीटर पहले हुआ। उन्होंने बताया कि कार के आगे अचानक से नीलगाय आ गई। जब कुछ समझ पाते कार गाय से टकरा गई। टीकाराम ने बताया कि हादसे तुरंत बाद ही कार के एयर बैग खुल गए, जिस कारण ज्यादा चोट नहीं आई। कार में चार लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीकाराम जूली को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनके हाथ में प्लास्टर बांधा। उसके बाद उन्हें जयपुर रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाराम जूली के एक्सीडेंट की सूचना पर दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, डिप्टी एसपी रवि शर्मा सहित जिला प्रशासन का जमावड़ा अस्पताल में लगा रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें