फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी या दुल्हन: सात फेरों के कुछ घंटे बाद लाखों की नकदी-जेवर लेकर फरार हुई ‘ठगिनी’, इस बयान से गहराया रहस्य

Wed, 05 Nov 2025 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन दो लाख नकद और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने दुल्हन और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। वहीं, दुल्हन के बयान से पूरी कहानी ही पलट गई है।
 
विज्ञापन
आरोपी दुल्हन के बयान से उलझा मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को हैरान कर दिया। शादी के कुछ घंटे बाद ही नई दुल्हन अपने कथित भाई और बिचौलिए के साथ घर से फरार हो गई। जाते-जाते वह करीब दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। परिवार को जब इसकी भनक लगी तो घर में अफरातफरी मच गई। दूल्हे के पिता ने तुरंत लालसोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन और उसके दोनों साथियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
बिचौलिए के माध्यम से हुई थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया कि यह विवाह एक बिचौलिए के जरिए तय किया गया था। दुल्हन ने अपनी जाति, धर्म और असली पहचान छिपाकर शादी की थी। घटना 3 नवंबर की है, जब लालसोट निवासी दीपक नामक युवक की शादी परंपरागत रीति से हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों के बीच उत्सव का माहौल था, लेकिन दूल्हे का परिवार इस बात से अनजान था कि दुल्हन पहले से ही एक योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा है। शादी के कुछ ही घंटों बाद वह अपने कथित भाई और दलाल के साथ घर से गायब हो गई। जब तलाश शुरू हुई तो घर में रखे पैसे और गहने भी गायब मिले।
 
‘मुझे खरीदा गया था’
लालसोट पुलिस ने दुल्हन और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुल्हन ने खुद को अन्य धर्म की महिला बताया और कहा कि उसने शादी से पहले अपनी पहचान छिपाई नहीं थी। उसके मुताबिक, जब मुझे पता चला कि बिचौलिए ने मुझे दूल्हे पक्ष को पैसे लेकर ‘बेचा’, तो मुझे बहुत बुरा लगा, इसलिए मैं अपने भाइयों के साथ चली गई। दुल्हन के इस बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब पुलिस दोनों पक्षों दूल्हे परिवार और दुल्हन पक्ष से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विवादित खनन परियोजना: 'अगर पता होता सरकार... तो हम इसे वोट नहीं देते', व्यथा सुनाते हुए रोते रहे सैकड़ों लोग
 
पुलिस ने शुरू की गहराई से जांच
लालसोट थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुल्हन, उसके साथियों और बिचौलिए के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यदि यह मामला धोखाधड़ी या पहचान छिपाकर विवाह करने का अपराध साबित होता है, तो सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि बिचौलिए ने दोनों पक्षों को गुमराह किया और आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश की। दूल्हे पक्ष ने कहा है कि वे मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से परेशान हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
न्याय का भरोसा, लेकिन सवाल कायम
फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बिचौलिया आधारित विवाह प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग इस घटना को ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ से जोड़कर देख रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें- Kota News: कार चलाते समय पूर्व सरपंच को आया हार्ट अटैक, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी तो लगा नशे में है ड्राइवर, मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें