फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: चुनाव परिणामों से पहले बालाजी धोकने पहुंचे मुख्यमंत्री, देश में खुशहाली की कामना की

Fri, 31 May 2024 05:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले प्रदेश के नेता भगवान को मनाने में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल समेत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेंहदीपुर बालजी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी मोदीजी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में 4 जून को लोकसभा के परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि देश के प्रधानमंत्री पद की बागडोर किसके हाथ होगी। लेकिन इस सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्य नेताओं के साथ मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सत्ता वापसी की कामना कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


बालाजी मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत बड़े बहुमत के साथ बनने जा रही है

उन्होंने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने मेहंदीपुर बालाजी में भगवान से प्रार्थना की है कि इस हीट वेव से राहत मिले और देश व प्रदेश में अच्छी बारिश हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें