एसीबी की टीम ने दौसा में छापेमारी की।
- फोटो : अमर उजाला
धौलपुर नगर परिषद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के मामले में एसीबी की टीम ने दौसा में भी छापेमारी की। दौसा एसीबी के डिप्टी एसपी नवल किशोर मीणा के निर्देशन में इंस्पेक्टर रमेश चंद की टीम ने नगर परिषद कमिश्नर अशोक शर्मा के दौसा स्थित आवास की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने परिजनों से पूछताछ भी की। अचानक हुई कार्रवाई से परिजन भी चौंक गए। छापेमारी के दौरान मकान का गेट बंद कर बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
3 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी