भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।
पक्का धोरा गांव के पास हुआ मुख्य हादसा
धौलपुर एनएच-23 पर पक्का धोरा गांव के पास शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार पहले गोवंश को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई और रामगढ़ पचवारा से खुर्रा बीजासणी माता की ओर जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया। हादसे में विक्की कुमार मीणा (35) पुत्र जुगराज मीणा निवासी मीनाखेड़ी, सवाई माधोपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार
हादसे में मनीष पुत्र कैलाश चंद मीणा निवासी अमराबाद, केशंता देवी पत्नी बाबूलाल मीणा निवासी रामगढ़ पचवारा, भागीरथ पुत्र जगदीश मीणा, लोकेश पुत्र पप्पूलाल मीणा निवासी बिडौली, कमली देवी पत्नी सुखदेव मीणा निवासी चक पृथ्वीसिंहपुरा और कृष्ण पुत्र हरकेश मीणा घायल हो गए। इनमें मनीष और लोकेश की जयपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। बाकी तीन गंभीर घायलों का उपचार अभी जारी है।
यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi Gang: बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को हथियार सहित किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली
विधायक ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के समय विधायक रामबिलास मीणा सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लालसोट सीओ दिलीप मीणा ने बताया कि हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है और गंभीर मरीजों को जयपुर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सिरोही में नकली नोट बनाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले